फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो ये नुस्खे अपनाएं

Fri, 16 Nov 2012 04:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम, कफ, साइनसाइटिस, दमा जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। एक शोध के मुताबिक इस मौसम में एक वयस्क को दो से चार बार सर्दी होती है। ऐसे में हर बार सर्दी के लिए डॉक्टरी इलाज कराना संभव नहीं हो पाता। तो क्यों न आप घरों में मौजूद कुछ ऐसे उपाय अपनाएं जिनसे आपकी सर्दी भी ठीक हो जाए और ये आपकी जेब को ज्यादा भारी भी नहीं पड़ेंगे।  
विज्ञापन


नींबू और काली मिर्च
अगर आप सोचते हैं कि नींबू के सेवन सर्दियों में नहीं करना चाहिए तो आप गलत हैं। नींबू के साथ काली मिर्च के सेवन से शरीर में जमा हुआ कफ ढीला होकर निकलता है। आधे कटे नींबू पर काली मिर्च छिड़ककर चूसने से आपको कफ में तुरंत आराम मिलेगा।

अदरक और शहद
अदरक का सेवन सर्दी में आराम पहुंचाता है यह तो आपको पता ही होगा लेकिन अगर अदरक के साथ शहद का भी सेवन करें तो लाभ तेजी से होगा। खाँसी रोकने और कफ से छुटकारा दिलाने में यह मददगार है। शहद में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सिडेंट्स भी अच्छी मात्रा में मिलते हैं।
विज्ञापन


तुलसी
तुलसी के बहुतेरे फायदों में से एक यह भी है कि यह सर्दी से आराम दिलाने में फायदेमंद है। आयुर्वेदिक दवाओं में तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहें तो तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर काढ़ा बना सकते हैं। ठंड लगने पर यह बेहद फायदेमंद है।

किशमिश
किशमिश के सेवन से भी जुकाम में आराम मिलता है। किशमिश को पीस लें और पानी के साथ पेस्ट बना लें। इसमें शक्कर डालकर उबालें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। रोज रात में सोने से पहले इसके सेवन से जुकाम को दूर करता है।

हल्दी
हल्दी की एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल विशेषता के बारे में तो सबको पता होगा लेकिन अगर इसका सेवन गर्म दूध के साथ किया जाए तो यह कफ हटाती है और जुकाम में राहत पहुंचाती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें