फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर स्वाद में घोलिए मिठास और बनाएं मालपुआ, ये रही आसान सी रेसिपी

Sun, 14 Mar 2021 09:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
malpua
विज्ञापन
होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में हर घर में कुछ ना कुछ मीठा बनाने की तैयारी होने लगती है। हालांकि होली पर गुझिया की अपनी जगह है लेकिन इसके अलावा भी अगर आप कुछ मीठा बनाना चाहती हैं तो इस बार ट्राई करें मालपुए। टेस्टी और बनाने में आसान ये मालपुए आप एक दिन से ज्यादा रख भी सकती हैं। तो चलिए जानें मालपुआ बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन


मालपुआ के लिए सामग्री
एक कप मैदा, एक चम्मच पिसी सौंफ, तीन से चार इलायची पिसी हुई, नारियल का बुरादा, आधा कप चीनी, दूध, घी या तेल तलने के लिए। 

बनाने की विधि
दूध में चीनी डालकर रख दें। फिर किसी बर्तन में मैदा छानकर इसमे सौंफ, इलायची और नारियल का बुरादा डालकर मिक्स कर लें। चीनी और दूध के घुले हुए मिश्रण को आटे में डालकर फेंटे। ध्यान रखें कि ये पेस्ट ना ज्यादा गाढ़ा और ना ज्यादा पतला हो। अब एक कड़ाही में घी या तेल गर्म कर गोल पूरी के आकार का डालें। इसे धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। देख लें कि ये दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक गया है या नहीं। अब इन मालपुओं को आप चाहे तो ऐसे ही सर्व करें। या फिर एक तार की चीनी की चाशनी बनाकर उसमे गर्मागर्म डालकर ठंडा होने के बाद परोसें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें