हाल में हुए शोध में वैज्ञानिकों ने एचआईवी संक्रमण का महज 15 मिनट में पता लगाने का दावा किया है।
कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने बहुत कम कीमत की स्मार्टफोन एसेसरी या डोंगल तैयार किया है जो केवल 15 मिनट में ब्लड टेस्ट करके एचआईवी संक्रमण का पता लगा सकता है।
शोधकर्ता सैमुएल के. सिया का दावा है कि यह उत्पाद लैब में होने वाले परीक्षणों जितना ही भरोसेमंद है।
सिया के अनुसार, ''इस डोंगल की मदद से एचआईवी एंटीबॉडी, ट्रेपोनेमल स्पेसिफिक एंटीबॉडी फॉर सिफिल्स और नॉन ट्रेपोनेमल स्पेसिफिक एंटीबॉडी फॉर सिफिल्स का पता लगाया जा सकता है।''
शोधकर्ताओं ने 96 मरीजों की उंगली से खून निकालकर उनका परीक्षण करने में सफलता प्राप्त की है।
यह शोध सांइस ट्रान्स्लेशनल मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।