फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Thanksgiving Day' के दिन लोग क्यों पकाते हैं ये खास डिश, बेहद रोचक है इसके पीछे की कहानी

Fri, 23 Nov 2018 03:03 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
thanks giving - फोटो : file photo
विज्ञापन

थैंक्स गिविंग डे को अमेरिका में क्रिसमस की ही तरह बराबर महत्व दिया जाता है। यही वजह है कि इस दिन पूरे अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश रहता है।बता दें कि सबसे पहले थैंक्सगिविंग डे की शुरुआत सन 1621 से हुई। इस खास दिन एक स्पेशल डिश जरूर बनाई जाती है। क्या आप जानते हैं आखिर क्या है वो डिश और इसे इस खास दिन बनाने के पीछे की क्या है कहानी। 

विज्ञापन
Trending Videos

जानते हैं लोगों को कहां से आया खाने में टर्की पकाने का विचार।   - फोटो : file photo
माना जाता है कि इंग्लैंड से शरणार्थी के रूप में आए लोगों ने इस दिन को मनाना शुरू किया था। इस खास दिन वो फसल के पौधे रोपते थे। जिसे हार्वेस्ट डे के नाम से जाना जाता था। लोग मक्का और बीन्स की खेती करने के साथ भोजन में मछली और अन्य सी-फूड को पकाते थे।हालांकि कुछ समय बाद लोगों ने इस दिन को खास बनाने के लिए खाने के मेन्यू में टर्की को भी शामिल कर लिया।आइए जानते हैं लोगों को कहां से आया खाने में टर्की पकाने का विचार।  
विज्ञापन

टर्की कहां से आया - फोटो : file photo
टर्की कहां से आया
कहा जाता है कि हार्वेस्ट डे के दिन लोग टर्की का शिकार करने के बाद उसे पकाकर खाया करते थे। इसके बाद धीरे-धीरे इसे इस खास दिन पकाने का चलन शुरू हो गया । वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना है कि ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ प्रथम को जब सूचना मिली कि इंग्लैंड पर हमला करने आ रहा स्पैनिश जंगी जहाज डूब गया है तो उन्होंने खुश होकर टर्की पकाने का आदेश दिया था, जिसके बाद से खाने में टर्की पकाना परंपरा का हिस्सा बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें