फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर की यह वजह चौंका देगी आपको

Sat, 12 Oct 2013 08:35 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत के लिए 'गुड कोलेस्ट्रॉल' से भरपूर डाइट के फायदे किसी से छिपे नहीं हैं लेकिन यह जानकर आपको जरूर अचरज हो सकता है कि इसकी अधिकता शरीर में ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


ब्रेस्ट कैंसर से बचना है तो डाइट में जोड़ें ये 7 चीजें

थॉमस जेफरसन यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार, शरीर में हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एचडीएल), जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल भी कहते हैं, इसकी अधिकता ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को फैलने में मदद करती है।

ब्रेस्ट में गांठ का मतलब ब्रेस्ट कैंसर ही नहीं, ये भी हैं खतरे

शोधकर्ता फिलिप फ्रैंक के अनुसार, "अगर हम किसी तरह एचडीएल रिसेप्टर की गतिविधियों को रोकने में कामयाब हो जाएं तब एचडीएल का कोई खतरा नहीं होगा, नहीं तो इसका सीमित मात्रा में सेवन करना ही फायदेमंद है।"
विज्ञापन


शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने एचडीएल का संपर्क ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं से करवाया और पाया कि उसमें मौजूद रिसेप्टर एसआर-बीआई के संपर्क में आती है कोशिकाएं अधिक सक्रिय हो जाती हैं।

इसके बाद उन्होंने इस रिसेप्टर को बीएलटी-1 नामक दवा से ब्लॉक किया और पाया कि इसे ब्लॉक करने के बाद कोशिकाओं से लड़ने वाले प्रोटीन सक्रिय हो जाते हैं। यह शोध ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें