फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने की चाहत है तो डाइट में करें यह बदलाव

Fri, 04 Oct 2013 02:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जीवनशैली के बदलाव अब कम उम्र में ही महिलाओं की फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। ऐसे में सिर्फ एक अच्छी आदत महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार हो सकती है।
विज्ञापन


मां बनने की चाहत है तो महिलाएं जरूर पहनें यह गहना

हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि सुबह भरपूर नाश्ता करना महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में अहम रोल निभाता है।

पीरियड्स के दर्द में आराम दिलाएं ये घरेलू उपाय

जेरूसलेम की हिब्रयू यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता प्रोफेसर ओरेन फ्रॉय, डेनिएला जोकाबोविज़ और डॉ. जूलियो वेनस्टेन ने अपने शोध में माना है कि जो महिलाएं सुबह के समय भरपूर नाश्ता करती हैं उनके पीरियड्स नियमित रहते हैं।

समय से नहीं होते पीरियड्स तो अपनाएं ये उपाय

इतना ही नहीं, नाश्ते का संबंध शोधकर्ताओं ने महिलाओं में बेहद आम समस्या पोलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) से भी माना है। शोध के दौरान 12 सप्ताह तक 60 महिलाओं का परीक्षण किया गया और इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं को दो समूहों में बांटा गया और एक समूह को प्रतिदिन 1800 कैलोरी वाला नाश्ता जबकि दूसरे समूह को हल्का नाश्ता करवाया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि भरपूर नाश्ता करने वाली महिलाओं का इन्सूलिन और ग्लूकोज का स्तर संतुलित हुआ।

इतना ही नहीं, भरपूर नाश्ता करने वाली महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन नामक पुरुष सेक्स हार्मोन का स्तर घटा और ओव्यूलेशन की गति तेज हुई। यह शोध क्लीनिकल साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन


अगर आप भी घर में नन्हीं किलकारी के इंतजार में हैं तो महिलाओं की डाइट पर ध्यान देना शुरू कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें