फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडफोन लगाकर गाने सुनते हैं तो हो सकता है यह खतरा

Sat, 13 Jul 2013 05:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप हेडफोन लगाकर गाने सुनते हैं तो सावधान हो जाएं। इसका बड़ा खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। हाल में हुए एक शोध के अनुसार जो लोग घंटों तक कानों में हेड फोन लगाकर गाने सुनते हैं उनमें बहरेपन का खतरा सामान्य लोगों की अपेक्षा अधिक होता है।
विज्ञापन


यह शोध न्यूयॉर्क शहर के स्वास्थ्य विभाग ने करवाया है जो हाल में न्यूयॉर्क पोस्ट में प्रकाशित हुआ है। शोध के दौरान 18 से लेकर 44 वर्ष की आयु के लोगों का परीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि हर चार में से एक व्यक्ति को हेडफोन के अधिक इस्तेमाल के कारण सुनने में दिक्कत होती है।

इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि जो लोग अक्सर हेडफोन पर तेज गाने सुनते हैं उनके बहरा होने का रिस्क दोगुना हो सकता है।

शोध में यह भी पाया गया कि आज हर तीन में से एक युवा रोज हेडफोन का इस्तेमाल करता है। साथ ही, करीब 16 प्रतिशत लोग रोज चार या अधिक घंटों तक हेडफोन पर तेज संगीत सुनते हैं।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि इससे बहरेपन से बचने के लिए दो बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है - सुनने का समय निर्धारित करें और संगीत हमेशा कम वॉल्यूम में सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें