प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं पहले खा रहे भोजन से 300 कैलरी ज्यादा की जरूरत होती है। महिलाओं को इस दौरान, प्रोटीन, मिनरल और विटामिन पहले से कहीं ज्यादा चाहिए होती है। विटामन और प्रोटीन की गोलियां खाने की जगह अगर वो अपने भोजन में इन चीजों को शामिल करें तो ज्यादा अच्छा होगा।
महिलाओं को पहले तिमाही में सबसे ज्यादा मात्रा में फलियां और दाल खाना चाहिए क्योंकि यह प्रोटीन का सबसे बड़ा स्त्रोत है। बच्चे के विकास के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, आप जानकर इसे अनदेखा ना करें।
फल और सब्जियों का सेवन जरूर करें,क्योंकि इसका सेवन करने से बच्चा का दिमाग विकसित होता है और इसमें कई पोषक तत्व के साथ आयरन और खनिज पाएं जाते हैं जो शरीर के विकास के लिए बेहद फायदेमंद है। बच्चों के हड्डियों और मांशपेशियों के लिए दूध और अंडे बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए इसका सेवन जरूर करें साथ में आप पनीर और दही का सेवन भी जरूर करें।