फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटपट तैयार होगा पौष्टिक अंकुरित अप्पम, जानें बनाने का आसान तरीका

Sun, 21 Jul 2019 08:49 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टेस्टी और हेल्दी अप्पम - फोटो : instagram
विज्ञापन

इस संडे अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं जो फटाफट बन जाए और स्वादिष्ट भी हो तो आप पौष्टिक अंकुरित अप्पम बना सकती हैं। आइए जानते हैं जल्दी से बन जाने वाला और स्वाद में लाजवाब पौष्टिक अंकुरित अप्पम को बनाने का आसान तरीका...

विज्ञापन

टेस्टी और हेल्दी अप्पम - फोटो : instagram
सामग्री
-1 1/2 अंकुरित मिक्स अनाज (मोठ, चना, सोयाबीन, मूंगफली  इत्यादि) या केवल मोठ (एक प्रकार का अनाज) से भी बना सकते हैं।
-1/4 कप कटा हरा धनिया
-1/2 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
-1/4 टी स्पून जीरा
-1/4 टी स्पून हींग
-नमक स्वादानुसार
-तेल (पकाने के लिए)
-परोसने के लिए प्याज पुदीने की चटनी
विज्ञापन

टेस्टी और हेल्दी अप्पम - फोटो : instagram
ऐसे बनाएं
अंकुरित अनाज और 1/2 कप पानी मिक्सर में डालकर मुलायम होने तक पीसें। मिश्रण में अन्य सभी सामग्रियां को अच्छी तरह से मिलाइए। नॉन-स्टिक मिनी 4 पैन पर 1/4 टी-स्पून तेल डालकर 1 टेबल-स्पून घोल एक-एक करके सांचों में डालिए। हल्का सा तेल का उपयोग करके पलट के दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के होने तक पकाइए। इसी तरह बाकी घोल के भी सांचों में डालकर बना लीजिए। इसे पुदीने और प्याज की चटनी के साथ गरमागरम परोसिए। अंकुरित अनाजों को अपने आहार में शामिल करने का यह रोचक और पौष्टिक तरीका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें