चॉकलेट खाना हम सभी को पसंद होता है। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी चाव के साथ चॉकलेट खाते हैं। आज तक आपने बहुत चॉकलेट टेस्ट की होंगी, लेकिन आज हम आपको घर पर नट्स बार बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। ये रेसिपी स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी भी है। आइए जानते हैं बनाना नट्स रेसिपी बनाने का आसान तरीका...
केला
बनाना नट्स बार की सामग्री
-4 केले
-1/2 कप काजू
-1 दालचीनी
-1/2 कप ओट्स
-4 चम्मच वनीला प्रोटीन पाउडर
-2 चम्मच वनीला
-2 चम्मच ब्राउन शुगर
-2 चम्मच पानी
बनाना नट्स बार
- फोटो : Instagram
बनाना नट्स बार बनाने की विधि
-बनाना नट्स बार बनाने के लिए केले को एक बड़े कटोरे में मसल लें। अब एक ग्राइंडर जार में ओट्स और काजू डालें और उन्हें बारीक पीस लें।
-मैश केले में वनिला पाउडर, पानी, दालचीनी और चीनी मिला दें।
-अगर जरूरत हो तो इसमें 2 बड़े चम्मच पानी मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।
-एक कुकी शीट पर तैयार मिक्सचर को फैला लें और फ्रिज में रख दें।
-मिक्सचर के जम जानें पर उसे छोटे-छोटे बार में काट लें।
-आपकी बनाना नट्स बार बनकर तैयार हैं।