फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाद को लेकर क्या हमेशा सही सोचते हैं आप?

Wed, 12 Jun 2013 05:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने और फिट रहने के लिए डाइट में सलाद लेना यकीनन फायदेमंद है लेकिन जरूरी नहीं कि आप इससे जैसा फायदा चाहते हों, आपको मिले ही। भोजन में सलाद को लेकर ऐसी कई धारणाएं हैं जिन्हें हम आंख बंद कर अपनाते हैं लेकिन इनसे फायदा के बजाय नुकसान ही हासिल होता है।
विज्ञापन


आइए जानें, खाने में सलाद से जुड़ी ऐसी आम धारणाएं जिनकी असलियत कुछ और ही है।

भ्रम 1 - सलाद ही तो है, कभी भी खा सकते हैं।
असलियत - अगर ऐसी ही सोच के साथ आप डाइटिंग कर रहे हैं तो भूल जाइए कि सलाद से कुछ फायदा होगा। अक्सर लोग खाने में ढेर सारा सलाद ले लेते हैं जबकि सलाद में मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व खाने के साथ नहीं बल्कि खाने के पहले या बाद में लेने से फायदेमंद हैं।

भोजन के पहले सलाद लेने से जहां आप ओवरडाइट से बचते हैं वहीं अब डॉक्टर भोजन के आधे घंटे बाद भी सलाद खाने की सलाह देते हैं क्योंकि भोजन के बाद इसके सेवन से दिन आप अनावश्यक डाइट से बचते हैं।
विज्ञापन


लेकिन अगर इसे खाने के साथ खाएंगे तो इसके पोषक तत्वों और भोजन के पोषक तत्व आपकी डाइट के पचाने में दिक्कत करेंगे।

भ्रम 2 - फैट फ्री सलाद हमेशा सेहतमंद है।
असलियत - ऐसा जरूरी नहीं है। पत्तेदार सब्जियों और फलों के सलाद में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जिन्हें पचाने के लिए थोड़ा फैट्स जरूरी है। सलाद में ऑलिव ऑयल की ड्रेसिंग आपके लिए सुरक्षित और कारगर विकल्प हो सकती है।

भ्रम 3 - सलाद में हमेशा कम कैलोरी होती है।
असलियत - ऐसा कतई नहीं है। यह निर्भर करता है कि आप कैसा सलाद अधिक खाते हैं। नट्स, चीज या मायोनीज युक्त सलाद में कैलोरी की मात्रा चिप्स या बर्गर से भी अधिक हो सकती है। ऐसे में सलाद में फैट कितनी हद तक आवश्यक है, इसका बैलेंस बनाना भी जरूरी है।

भ्रम 4 - सारे सलाद पत्ते एक जैसे ही हैं और उनसे कोई नुकसान नहीं है।
असलियत - सलादपत्ते यानी लेट्यूस की ड्रेसिंग अगर आप सलाद में देते हैं तो ध्यान रखें कि सारे सलाद पत्ते एक जैसे नहीं होते हैं। आइसबर्ग जैसे कुछ सलाद पत्ते पोषक नहीं होते हैं जबकि पालक, लाल रंग के लेट्यूस बेहद फायदेमंद होते हैं।

भ्रम 5 - हरा-भरा सलाद ही फायदेमंद है।
असलियत - हरा-भरा सलाद यानी हरी पत्तेदार सब्जियों का सलाद फायदेमंद है इसमें कोई शक नहीं है लेकिन यही सबसे फायदेमंद है, यह सोच गलत है। हरे सलाद के बजाय पांच रंगों के फलों के सलाद, गाजर या मूली के रंग-बिरंगे सलाद अधिक फायदेमंद होते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें