फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाना हो या पेट की दिक्कत, फायदेमंद है पानी में शहद

Fri, 13 Sep 2013 07:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोज सुबह गुनगुने पानी में शहद का सेवन, आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है। जानिए गर्म पानी में शहद पीने के कुछ ऐसे फायदों के बारे में जो वजन से लेकर कई समस्याओं में निपटने के लिए आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन


वजन घटाने में
रोज सुबह गर्म पानी में एक चम्मच शहद डालकर पीने से फैट्स कम करने में आसानी होती है। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है जिससे फैट तेजी से बर्न होता है।

सर्दी-जुकाम
जिन लोगों को हर बार मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं अधिक होती हैं उनके लिए भी रोज सुबह गर्म पानी में शहद पीना फायदेमंद है। यह गले को आराम पहुंचाता है और कफ ढीला करता है।

क्या आपको पता है कब तक खराब नहीं होता शहद?

आंतों के लिए फायदेमंद
गर्म पानी में शहद का नियमित सेवन आंतों को साफ रखने में मददगार है। आंतों और पेट से संबंधित समस्याओं में इसका सेवन काफी आराम पहुंचाता है।

त्वचा में निखार
शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण अधिक होते हैं। इससे त्वचा पर मुहांसे और ब्लैकहेड्स दूर होते हैं और त्वचा साफ व निखरी लगती है।

प्रतिरोधी क्षमता
शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में हैं। गर्म पानी में इसके सेवन से शरीर की प्रतरोधी क्षमता बढ़ती है जिससे सेहत संबंधित समस्याओं से लड़ने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपच से तुरंत आराम दिलाएंगे ये आसान उपाय

मेटाबॉलिज्म
शहद और गर्म पानी शरीर की मेटाबॉलिक गतिविधियों को ठीक रखने में मदद करता है। इससे पाचन सही रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें