फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खन खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

Wed, 28 Aug 2013 08:11 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कान्हा ऐसे ही नहीं 'माखन चोर' कहलाते थे। मक्खन के फायदे ही इतने हैं कि इतने अधिक हैं कि जानने के बाद आप खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


'डाइट' और 'लो फैट' डाइट के बढ़ते चलन में आप अगर इसे महज फैट्स और कैलोरी बढ़ाने वाली चीज के रूप में देखते हैं तो इस गफलत से बाहर निकलिए और घर के बने मक्खन के इन फायदों पर गौर करें।

आइए जानें, संतुलित मात्रा में घर के बने मक्खन का सेवन आपको सेहत से संबंधित किन गंभीर समस्याओं से बचाता है।

दिल के रोगों में आराम
मेडिकल रिसर्च काउंसिल के शोध के अनुसार, जो लोग मक्खन का सेवन करते हैं उन्हें दिल के रोगों का रिस्क आधा हो जाता है। इनमें विटामिन ए, डी, के2 और ई के अलावा लेसिथिन, आयोडीन और सेलेनियम जैसे तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
विज्ञापन


फैट्स जो घटाएं आपका मोटापा

कैंसर
मक्खन में मौजूद फैटी एसिड- कौंजुलेटेड लिनोलेक एसिड कैंसर से बचाव में बहुत मददगार है। यह एसिड ट्यूमर से लेकर कैंसर तक के उपचार में मददगार हो सकता है।  

ऑस्टियोपोरोसिस
मक्खन में विटामिन्स, मिनिरल्स और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। दांतों और हड्डियों से जुड़े रोगों, खासतौर पर ओस्टियोपोरोसिस के उपचार में इसका सेवन फायदेमंद है।
विज्ञापन


थायरॉइड
मक्खन में आयोडीन अच्छी मात्रा में होता है जो थायरॉइड के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन ए भी थायरॉइड ग्लैंड को मजबूत बनाता है।

दमा
मक्खन में मौजूद सैचुरेटेड फैट्स फेफड़ों की मदद करते हैं और दमा के मरीजों के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें