फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने का यह फायदा जानते हैं आप?

Tue, 01 Oct 2013 10:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चा शराब की हो तो अक्सर शराब से होने वाले नुकसान के बारे में ज्यादा बातें सुनाई पड़ती हैं। लेकिन यदि एक सीमित मात्रा में शराब पी जाए तो यह आपके सेहत के लिए फायदेमंद भी साबित हो सकती है।
विज्ञापन


आपको जानकर शायद थोड़ी हैरानी हो लेकिन हाल ही में हुई एक स्टडी के अनुसार एक ग्लास वाइन रोज पीने से वृद्धावस्था की याद्दाश्त बेहतर हो सकती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ केंचुकी और मैरीलैंड की इस रिसर्च के अनुसार सीमित मात्रा में ली गई इस वाइन के फायदे मिडिल एज के बाद ही देखने को मिलेंगे।

इस स्टडी में यह बताया गया है कि ऐसी बहुत सारी प्रक्रियाएं हैं जो यह साफ-साफ बताती हैं कि शराब पीने और एक व्यक्ति के सोचने की आदत और क्षमता का सीधा-सीधा संबंध है।

इसमें यह बात भी सामने आई है कि जो व्यक्ति एक सप्ताह में 7 से 14 ड्रिंक पीते हैं शराब उनके लिए फायदेमंद साबित हुई। सीमित मात्रा में शराब लेने के दोगुने फायदे हैं क्योंकि एक तरफ इससे होने वाले नुकसान के बारे में कभी नहीं सोचना पड़ेगा और दूसरी तरफ एक उम्र के बाद याद्दाश्त में भी सुधार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें