तलने के बाद बचे हुए तेल का इस्तेमाल ज्यादातर लोग दोबारा कर लेते हैं। मगर क्या आपको पता है कि जब जले हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल करते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। इससे कैंसर होने का खतरा रहता है, क्योंकि तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें कैंसर उत्पन्न करने वाले तत्व आ जाते हैं।
ऐसे होता है जले तेल से कैंसर का खतरा
Kitchen
दरअसल, जले हुए तेल में धीरे-धीरे फ्री रेडिकल्स का निर्माण होने लगता है और इन रेडिकल्स के निकलने से तेल में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा खत्म हो जाती है। यह तेल शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है। यही नहीं इसके सेवन से एसिडिटी और दिल की बीमारी भी हो सकती है।