अगर आपके बाल अधिक झड़ते हैं तो यह आपके सेहत से जुड़े दूसरे खतरों का भी इशारा हो सकता है।
हाल में हुए शोध में पाया गया है कि जिन लोगों के बाल अधिक झड़ते हैं उन्हें दांतों में सड़न का रिस्क अधिक रहता है।
पढ़ें - बाल झड़ने से परेशान हैं तो बरतें ये 5 उपाय
अमेरिका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है बालों की मजबूती के लिए जरूरी प्रोटीन - केराटिन दांतों की सड़न रोकने के लिए भी जरूरी है। यही वजह है कि इसकी कमी के कारण बाल भी झड़ते हैं और दांतों से जुड़ी समस्याओं का रिस्क भी अधिक हो जाता है।
शोधकर्ता मारिया मोरासो के अनुसार, ''हमने अपने शोध में पाया कि केराटिन की कमी न केवल बाल झड़ने के लिए जिम्मेदार है बल्कि दांतों की सेहत से भी इस प्रोटीन का संबंध है।''
यह शोध जर्नल ऑफ क्लीनिकल इन्वेस्टिगेशन में प्रकाशित हुआ है।