फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बनाएं साबुत लहसुन की सब्जी, स्वाद है बिल्कुल अलग

Sat, 10 Jul 2021 08:49 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हो सकता है कि लहसुन की सब्जी का आपने नाम ही न सुना हो। लहसुन का उपयोग अधिकांश सब्जियों में किया जाता है लेकिन साबुत लहसुन की सब्जी, यह एक अलग ही रेसिपी है तो इस बार जरूर बनाएं लहसुन की सब्जी। 
विज्ञापन
लहसुन की सब्जी - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलते मौसम में लहसुन का सेवन आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से आपके दूर रखने में आपकी सहायता करेगा। ऐसे में बनाएं कुछ ऐसा जिसका नाम भी पहले किसी न सुना हो। साबुत लहसुन की सब्जी बनाकर घर पर सभी को खिलाइए। स्वास्थ्य और स्वाद दोनों दृष्टि से यह उत्तम है। आइए जानते हैं कि इसे किस तरह तैयार किया जाता है। 

सामग्री-

साबुत लहसुन- 4, अदरक और लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच, प्याज- 1, हरी मिर्च- 2, टमाटर प्यूरी- 2 कप, हींग- 2 चुटकी, हरी मिर्च- 1 चम्मच, जीरा- 1 चम्मच, हल्दी- 1/2 चम्मच, धनिया पाउडर- 1 चम्मच,सब्जी मसाला- 1 चम्मच, तेल- 2 से 3 चम्मच, नमक- स्वादानुसार

विधि-

सबसे पहले लहसुन को अच्छी तरह साफ कर लें। लहसुन को छीलें नहीं बल्कि ऊपर वाली लेयर को निकालकर साफ कर लें। अब एक बर्तन में पानी लें और उसमें एक-एक कर सभी साबुत लहसुन को साफ कर रख दें। इसके बाद सभी लहसुन को प्रेशर कुकर या फिर अन्य बर्तन में उबाल लें। अब गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें 2 या 3 चम्मच तेल डाल दें। तेल जैसे ही गर्म हो जाए उसमें हींग, जीरा, हरी मिर्च काटकर मिक्स कर दें। 1 मिनट बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिक्स करें। 2 मिनट तक इसे चलाते हुए भूनें और फिर प्याज बारीक काटकर डाल दें। अब इसमें टमाटर प्यूरी मिक्स कर दें। जब मसाला तैयार हो जाए तो इसमें उबले हुए लहसुन को मिक्स करें। अब कढ़ाई को एक प्लेट से ढक दें। 5 से 7 मिनट के अंदर लहसुन की सब्जी पक कर तैयार हो जाएगी, इसे रोटी, पराठा या फिर दाल-चावल के साथ सर्व करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें