वैसे तो फल और सब्जियों को हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ फल–सब्जियां ऐसे भी हैं जिनको खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसी तरह और भी कई चीजें हैं, जिन्हें खाली पेट खाने से नुकसान होता हैं।
खाली पेट कभी ना खाएं यें
टमाटर
टमाटर में एसिड काफी अधिक होता है। अगर आप टमाटर को खाली पेट खाएंगे तो यह एसिड पेट में रिएक्शन शुरू कर देगा। पेट में पहले से मौजूद रसायनों के साथ प्रतिक्रिया के बाद यह एसिड ऐसे तत्व बना देगा, जिसके कारण पथरी हो सकती है। वैसे भी टमाटर में पथरी के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले विटामिन–ए, सी, के, फॉलिक एसिड और पोटेशियम काफी मात्रा में होता है। टमाटर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, कैलोरी और सोडियम भी खाली पेट को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए इसे खाली पेट खाने से बचें।
केला
वैसे तो केले को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। लेकिन केले में मैग्नीशियम बहुत होता है। यदि केला खाली पेट खाया जाता है तो शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा अचानक बढ़ जाती है। इससे कैल्शियम और मैग्नीशियम के कारण गैस्ट्रिक एसिड की समस्या शुरू हो जाती है। इसी कारण सीने में जलन भी होने लगती है। इसलिए खाली पेट केला खाना हो तो उसे दूध के साथ खाएं।
अमरूद
अमरूद खाली पेट कभी नहीं खाना चाहिए। कच्चा अमरूद तो खाने से बचना ही चाहिए। अमरूद के बीज और उसमें मौजूद तत्व स्टोन यानी पथरी बनाने में सहयोगी माने जा सकते हैं।
लेमन सोडा
सॉफ्ट ड्रिंक की बात आती है तो लेमन सोडा को सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें चीनी नहीं होती और पानी, नींबू और बर्फ में सोडा मिलाकर रिफ्रेशिंग ड्रिंक बन जाता है। यह एनर्जी तो देगा, लेकिन लेमन सोडा पीने वालों को ध्यान रखना चाहिए कि इसमें काफी अधिक कार्बोनेट एसिड होता है। यदि लेमन सोडा खाली पेट पीएंगे तो यह एनर्जी की जगह समस्या ही देगा।
तली हुई चटपटी चीजें
जब ज्यादा भूख लगी हो तो अक्सर हम बाजार से मिलने वाली चीजें तलाशने लगते हैं। लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि बाजार की चीजों में न सिर्फ तेल और नमक ज्यादा होता है, बल्कि लंबे समय तक संरक्षित रखने के लिए उनमें कई कैमिकल भी मिलाए जाते हैं। ये सब कैमिकल ऐसे हैं जो पाचन बिगाड़ सकते हैं। इनके कारण पेट में जलन तो आम बात है।
चाय और कॉफी भी खतरनाक
चाय में थीन और कॉफी में कैफीन होता है। इन दोनों का सेवन खाली पेट किया जाए तो वह सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। दरअसल, इनमें जो एसिड होते हैं वे पेट में जलन पैदा कर सकते हैं।
खाली पेट इन्हें खाने से दुरूस्त रहेगी सेहत
ओटमील
इसमें फाइबर होने के कारण खाली पेट खाने पर शरीर को नुकसान नहीं होता।
अंडे
एक रिसर्च ने पाया गया कि ब्रेकफास्ट में अंडे खाने से ये आपकी डेली कैलोरी की पूर्ति कर देता है।
तरबूज
खाली पेट तरबूज खाने से ये आपके शरीर को एनर्जी को देंगे ही, साथ में आंखे और दिल के लिए काफी फायदेमंद है।
जामुन
हाल में हुई एक रिसर्च के पाया कि रोज जामुन खाने से मेमोरी अच्छी होती है, वहीं ब्ल्ड प्रेशर और मेटाबॉलिज्म को भी सही रखती है। खासकर ब्रेकफास्ट में यें खाने से इसके अधिक फायदे होते है।
शहद
शहद सुबह आपके शरीर को पूरी से जगाने में मदद करती है और आपके सिस्टम को ताकत व एनर्जी देती है। शहद आपके दिमाग की एक्टिविटी को बढ़ाती भी है।