क्या आप अपने जीवन में किसा नए मेहमान को लाने की तैयारी में हैं? बदलती जीवनशैली के चलते आज लोगों में फर्टिलिटी संबंधी समस्याएं बहुत सामान्य है। ऐसे में इस समस्या के चलने निराश होने से बेहतर है कि आप अपने खानपान में ऐसी डाइट लें जिससे आपकी फर्टिलिटी बढ़ सकती है। आइए जानें कि फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए किस प्रकार की डाइट का सेवन फायदेमंद है।
भरपूर मात्रा में लें ये सब्जियां
बंदगोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, मोठ, स्प्राउट्स जैसी सब्जियों में डाइइनडोलीमीथेन (डीआइएम) नामक तत्व भरपूर मात्रा में होता है जो फर्टिलिटी बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में अतिरिक्त एस्ट्रोजेन को कम करने में मदद करता है जिससे यूट्रीन फाइबरॉयड, ओवरी के सिस्ट और एंडोमीटोरॉयसिस जैसी समस्याएं नहीं होतीं और आप फर्टाइल रहते हैं।
मछली
मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड, डीएचए, इपीए, विटामिन डी और बी12 नामक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। ये तत्व आपके शरीर में हार्मोन्स को संचालित करते हैं और आपको अधिक फर्टाइल बना सकती है। मछली न सिर्फ फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद है बल्कि गर्भावस्था के दौरान भी सिका सेवन शिशु के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि ओमेगा 3 एसिड युक्त डाइट के सेवन से पुरुष फर्टाइल होते हैं। इसलिए यह पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है।
नट्स और बीन्स
नट्स और बीन्स में जरूरी फैटी एसिड, विटामिन्स, मिनिरल्स और भरपूर मात्रा में प्रोटीन होते हैं। इसके अलावा ये बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करते हैं। इससे शरीर में रक्त का संचार ठीक होता है और प्रजनन तंत्र को जरूरी तत्व मिलते हैं। इससे महिलाओं में भ्रूण का विकास तेजी से होता है और पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी सुधरती है।
अंडे
अंडे की पीली जर्दी फर्टिलिटी के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 एसिड, विटामिन ए और ई, पानी में घुलने वाला विटामिन बी यानी कोलाइन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से गर्भ के भीतर शिशु का नर्वस सिस्टम भी स्वस्थ रहता है। ऐसे में अंडे का सेवन फर्टिलिटी बढ़ाने और हेल्दी प्रेग्नेंसी के फायदेमंद है।