फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के बाद तुरंत बाद न करें ये 3 काम, पड़ जाएंगे लेने के देने

Thu, 04 May 2017 02:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
खाना खाने के बाद कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो हमें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। अक्सर खाना खाने बाद हम कुछ ऐसा कर देते है जिससे होने वाले नुकसानों का हमें पता नहीं होता। खाना खाने से शरीर को पोषण मिलता है लेकिन हम लोग खाना खाने के बाद कुछ ऐसी चीजें कर बैठते हैं जिससे पोषण मिलने के बजाय उसका असर उलटा हो जाता है. आज हम आपको ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें खाना खाने के बाद करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन


कहते हैं कि खाना खाने के बाद टहलना जरूर चाहिए जिससे खाना आसानी से पच जाए लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद ही टहलने निकल जाना शरीर पर उलटा असर डाल सकता है। इससे खाना पचता नहीं है बल्कि ये सेहत के लिए हानिकारक है। 

सिगरेट के शौकीन लोग अक्सर खाना खाने के बाद सिगरेट पीते है। बता दें की खाने के ठीक बाद ऐसा करना सेहत के लिए दस गुना तक खतरनाक साबित हो सकता है। मतलब खाने के बाद पी गई एक सिगरेट 10 सिगरेट के बराबर शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इसी के साथ कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- किचन के इन मसालों में छिपा है सेहत का राज, सर्दी-जुकाम से लेकर पेट दर्द से दिलाते हैं छुटकारा

अधिकतर लोगों को खाने खाने के बाद चाय पीने की आदत होती है लेकिन इससे परहेज करना चाहिए क्योकिं ऐसा करने से पाचन शक्ति पर असर पड़ता है और खाना आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। अगर आपको चाय पीनी भी है तो खाना खाने के कुछ घंटो बाद चाय पिएं तुरन्त ऐसा करना हानिकारक होता है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें