खाना धीमी आंच पर पकाने से न केवल गैस की बचत हो सकती है बल्कि सेहत से जुड़ा बड़ा फायदा भी मिलता है।
हाल में हुए शोध में पाया गया है कि धीमी आंच पर पके भोजन के सेवन से अल्जाइमर जैसे मानसिक रोगों से बचाव किया जा सकता है।
शोध में पाया गया कि जब भोजन तेज आंच पर पकाया जाता है तो उसमें एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स (AGEs) की अधिकता होती है जो शरीर में शक्कर और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाते हैं।
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि धीमी आंच पर भोजन पकाते वक्त ये तत्व कम हो जाते हैं।
न्यूयॉर्क के माउंट सिनाइ मेडिसिन स्कूल के शोध में पाया गया है कि AGEs की अधिकता वाला भोजन दिमाग में होने वाले रक्त प्रवाह को प्रभावित करता है जिससे मानसिक रोगों का रिस्क बढ़ता है, खासतौर पर अल्जाइमर का खतरा।
यह शोध जर्नल ऑफ अल्जाइमर्स डिजीज में प्रकाशित हुआ है।