यहां के एक फीसदी रेस्टोरेंट ही इस डिश को सर्व करते हैं
कार्लिन रिवेरा का कहना है कि अगर यह बिल पास हो जाता है तो बत्तखों पर अत्याचार करने वालों को हर्जाना और जेल की सजा होगी। हर्जाना के तौर पर इस डिश को बनाने वालों को एक हजार डॉलर का जुर्माना और एक साल तक की सजा हो सकती है। रिवेरा का कहना है कि यह डिश न्यूयॉर्क में रहने वाले हर नागरिक की डायट में शामिल नहीं है। सिर्फ यहां के एक फीसदी रेस्टोरेंट ही इस डिश को सर्व करते हैं और उनके लिए यह एक लग्जरी आइटम की तरह है।
इस डिश के लिए बत्तखों को जबरन मकई खिलाई जाती है ताकि उनका लिवर बढ़ा हो सके
इस डिश का मतलब ही फैटी लिवर है। इसे बत्तख के लिवर से बनाया जाता है। इसके लिए बत्तखों को जबरन मकई खिलाई जाती है ताकि उनका लिवर बढ़े और उसके बाद इस डिश को तैयार किया जाए। यह एनिमल क्रुअलिटी के तहत आता है। रिवेरा का कहना है कि इस डिश को बनाने से पहले फीडिंग ट्यूब के जरिए जबरन बत्तखों को मकई खिलाई जाती है। यह प्रक्रिया पेटा के तहत पशुओं के साथ होने वाले क्रूर अत्याचार में शामिल है। यह डिश यहां 2500 ईसा पूर्व से चली आ रही है। यह बिल जल्द ही अमेरिकी सुप्रिम कोर्ट में आएगा।