फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरियड्स में होता है पेट दर्द तो ये खास चीज देगी झट से राहत, आजमाकर देखिए

Sun, 29 Apr 2018 11:28 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने समय से ही सौंफ का इस्तेमाल प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता रहा है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह में  संक्रमण को रोककर सांस की बदबू को खत्म करते हैं। कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैग्नीज और जिंक से प्रचुर सौंफ के सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होता है।
विज्ञापन


खाने के बाद रेस्तरां वगैरह में अक्सर सौंफ खाने को दिया जाता है, ताकि खाने के पाचन में कोई परेशानी न हो। ब्लड प्रेशर और हार्ट स्पीड को कंट्रोल करने के लिए भी सौंफ एक अच्छा विकल्प है। महिलाओं को मासिक धर्म से संबंधित समस्याएं हों, तो वे इसका सेवन कर सकती हैं। यह इन दिनों होने वाली पीड़ा से राहत दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें