फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में ऐसे सहकर्मियों का साथ, हो सकता है खतरनाक

Fri, 27 Sep 2013 07:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दफ्तर में दिन भर बैठकर काम करने से तोंद निकलना और वजन बढ़ने की समस्या तो बेहद आम है लेकिन दफ्तर में आप जिन लोगों के साथ काम करते हैं, उनका साथ आपका वजन बढ़ा रहा हो, ऐसा सुना है आपने?
विज्ञापन


जानकर ताज्जुब होगा लेकिन दफ्तर में मोटे या ओवरवेट सहयोगियों की संगत भी आपके बढ़ते वजन की एक वजह हो सकती है। पीएलओएस वन में प्रकाशित शोध में ओवरवेट सहकर्मियों की संगत को मोटापे की एक वजह माना गया है।

किशोरों में मोटापे के लिए काफी है यह वजह

शोध में पाया गया कि अधिक वजन वाले या मोटो लोगों के साथ अदफ्तर में अधिक समय बिताने वाले लोगों की खाने की आदतें गड़बड़ हो सकती हैं जिसकी वजह से उनका वजन भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन


इन आसान तरीकों से मोटापे पर पाया जा सकता है काबू

शोधकर्ता एलिजाबेथ रूला के अनुसार, ''आपके वजन बढ़ने की वजह आपकी गलत आदतें या पारिवारिक परिवेश हो, ऐसा जरूरी नहीं है। आप दिन का अधिकतम समय दफ्तर में बिताते हैं और आप जिन लोगों के साथ उठते-बैठते हैं, उनकी खानपान की आदतों का आप पर अधिक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जो लोग अपने वजन को लेकर लापरवाह हैं उनकी संगत आपको भी मोटापे का शिकार बना सकती है।''
विज्ञापन


हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि अगर अपने खानपान पर नियंत्रण और अनुशासित जीवनशैली रखी जाए तो आसपास के लोगों का प्रभाव सेहत पर नहीं पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें