फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट में अधिक नमक कहीं सेहत का स्वाद न बिगाड़ दे

Mon, 01 Apr 2013 05:45 PM IST
अपराजिता अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर के डर से आपने चीनी खाना तो छोड़ दिया लेकिन नमक तो बराबर ले रहे हैं न आप! आटा, दाल, सब्जी, सलाद, रायता, हर चीज में नमक। अब जरा रुकना होगा, कहीं नमक आपकी सेहत का स्वाद न बिगाड़ दे।
विज्ञापन


एक रिसर्च के मुताबिक जरूरत से ज्यादा नमक के सेवन से हर साल 2.3 अरब से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। अमेरिकन हर्ट एसोसिएशन की हाल ही में सामने आई इस रिसर्च की मानें तो 2010 में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट से जुड़ी दूसरी बीमारियों से हुई मौत के 15 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में नमक की अत्यधिक मात्रा भी एक कारण था।

आज के समय में सेहत को मद्देनजर रखते हुए ज्यादातर लोग चीनी के कम से कम सेवन पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन नमक के नुकसान के बारे में लोगों को ज्यादा नहीं पता है।
विज्ञापन


अध्ययनों में भी बताया जाता रहा है कि शूगर आधारित पेय पदार्थ सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोध में पाया गया था कि शूगर आधारित पेय पदार्थों से सालाना 1, 80,000 लोगों की मौत हो रही है। लेकिन हाल में सामने आई इस रिसर्च के आंकड़े चीनी की तुलना में नमक को ज्यादा हानिकारक साबित करते हैं।

वहीं नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एसोसिएट प्रोफेसर (सर्जरी) डॉ. शैलेश कुमार के अनुसार, हर व्यक्ति को अपनी उम्र को ध्यान में रखकर चीनी या नमक का सेवन करना चाहिए। मसलन 40 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति को ज्यादा चीनी खाने से भी परहेज करना चाहिए और एक दिन में नमक भी 3-4 ग्राम से ज्यादा नहीं लेना चाहिए।

हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में मेडिसिन एंड एपीडेमियोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता डारूश मोजाफारिआन कहते हैं,  ‘सोडियम
का ज्यादा सेवन शूगर आधारित पेयपदार्थों के सेवन से कहीं ज्यादा नुकसानदायक है। इसकी वजह यह भी है कि शूगर आधारित पेयपदार्थों को लोग छोड़ भी सकते हैं, लेकिन सोडियम के बिना किसी भी पदार्थ का सेवन काफी मुश्किल होता है।’

डॉक्टरों के मुताबिक हड्डियों के लिए नमक अति आवश्यक है क्योंकि नमक में आयोडीन होता है, जो हमारी हड्डियों को ताकत देता है। वहीं यह बात भी ध्यान रखनी होगी कि नमक के ज़्यादा सेवन से हड्डियां गल भी जाती हैं।

हर उम्र के इंसान को अपने दैनिक आहार में नमक के ज्यादा सेवन से परहेज़ करना चाहिए। जबकि चीनी के मामले में ऐसा सिर्फ तब है जब आप डायबिटिज से पीड़ित हैं। अगर आपको मधुमेह रोग नहीं है और आपके परिवार में भी कोई इससे पीड़ित नहीं है तो आप जितनी मर्ज़ी मिठाई खा सकते हैं।

नई दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डॉ. ए.के.अग्रवाल बताते हैं कि अगर आप डायबिटिज के मरीज नहीं है तो चीनी, मिठाई या शूगर आधारित पेयपदार्थों के सेवन से कोई नुकसान नहीं है। नमक के मामले में ऐसा नहीं है। बेशक आप हाई बीपी के मरीज न हों, फिर भी आपको
विज्ञापन

एक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

ये हैं नमक के नुकसान
1. हड्डियों को गलाता है।
2. हाईपरटेंशन को बढ़ाता है जिससे हृदय रोगों का खतरा पैदा होता है।
3. इससे इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस होता है। ऐसा होने पर व्यक्ति के शरीर में सोडियम और पोटाशियम की मात्रा बढ़ जाती है।
4. शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें