फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल झड़ने की यह वजह चौंकाएगी आपको

Fri, 04 Jul 2014 02:03 PM IST
रूपायन/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बालों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन, प्रोटीन जैसे पौष्टिक आहार की बहुत जरूरत होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आहार में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा हो, तो इससे बाल झड़ने भी लगते हैं।
विज्ञापन


एस. सरीन हेयर क्लीनिक के सर्जन डॉ. एस. सरीन कहते हैं कि शरीर प्रोटीन की मदद से केरोटिन नामक तत्व का उत्पादन करता है, यह बालों को बढ़ाने के लिए जरूरी तत्व है।

प्रोटीन रक्त कोशिकाओं के लिए भी जरूरी होता है, जिसमें ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हेयर फॉलिकल्स के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए प्रोटीन बालों के लिए ईंधन की तरह होता है।
विज्ञापन


बालों की गिरने की समस्या (एलोपेशिया) के लिए काफी हद तक ज्यादा प्रोटीनयुक्त आहार भी जिम्मेदार है। इससे लोगों में गंजेपन की समस्या बढ़ रही है।

इसलिए अगर बाल जरूरत से ज्यादा गिर रहे हों, तो जरूरी जांच के साथ अपनी रोजाना की डाइट पर भी डॉक्टर से चर्चा करें। क्या पता बालों के टूटने का कारण आपकी रोजाना की डाइट में ही छुपा हो।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें