किशोरों के खानपान से जुड़ी आदत जीवन भर उनकी सेहत के लिए बड़ा खतरा हो सकती है। यहां बात हो रही है किशोरों के बीच एनर्जी ड्रिंक व सॉफ्ट ड्रिंक्स के बढ़ते सेवन की, जो उन्हें किसी भी तरह के नशे की ओर ढकेलने में अहम भूमिका निभाता है।
पढ़ें - किशोरों की यह आदत बन सकती है बड़ी मुसीबत
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के शोधकर्ताओं की मानें तो जो किशोर बहुत अधिक एनर्जी ड्रिंक्स या फिर सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं उन्हें ताउम्र नशे की लत अधिक आशंका हो सकती है, और यह लत किसी भी प्रकार के नशे की हो सकती है।
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि नियमित रूप से अधिक एनर्जी ड्रिंक या बहुत अधिक सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करने वाले किशोरों को चाय या सिगरेट से लेकर ड्रग्स और एल्कोहल तक का खतरा अधिक होता है।
शोध के दौरान अमेरिका के 22,000 स्कूली बच्चों पर अध्ययन किया गया जिसमें पाया गया कि 40 प्रतिशत किशोरों ने माना कि वे कैफीन युक्त एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, जिससे उनकी ऊर्जा बरकरार रहे। इनमें एल्कोहल के सेवन की प्रवृत्ति या अन्य प्रकार के नशे की आशंका अधिक होती है।
यह शोध जर्नल ऑफ एडिक्शन मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है।