फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Sevai Recipe: ईद उल अजहा पर बनाएं मलाईदार सेवई, 15 मिनट में तैयार होगी शानदार मिठाई

Thu, 28 May 2026 10:36 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

eid ul adha sweet dish Recipe: ईद पर झटपट सेवई कैसे बनाएं?
ईद पर झटपट सेवई बनाने के लिए घी में सेवई भूनें, उबले दूध में डालकर पकाएं और चीनी, इलायची व ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। 15-20 मिनट में स्वादिष्ट शाही सेवई तैयार हो जाती है।
 
विज्ञापन
ईद की सेवई रेसिपी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shahi Sevai Banane ki Vidhi: ईद उल अजहा का त्योहार सिर्फ कुर्बानी और इबादत का संदेश नहीं देता, बल्कि यह अपनों के साथ मिठास बांटने का भी मौका होता है। इस खास दिन घरों में खुशबूदार पकवान बनते हैं और मेहमानों की खातिरदारी में मीठी सेवई का स्वाद सबसे आगे रहता है। दूध, ड्राई फ्रूट्स और इलायची की खुशबू से तैयार होने वाली सेवई हर उम्र के लोगों की पसंद होती है।

विज्ञापन


अगर आप भी इस बकरीद पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी तैयार हो जाए, तो झटपट बनने वाली यह खास सेवई रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। कम समय में बनने वाली यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती।

ईद की सुबह जब घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो, तब यह मलाईदार और खुशबूदार सेवई आपकी मेहमाननवाजी में चार चांद लगा सकती है। ऊपर से डाले गए काजू, बादाम और पिस्ता इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं। आइए जानते हैं ईद स्पेशल झटपट सेवई की आसान रेसिपी।
विज्ञापन



ईद स्पेशल झटपट सेवई रेसिपी

सामग्री

  • 1 कप पतली सेवई
  • 1 लीटर दूध
  • 4 बड़े चम्मच चीनी
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 8-10 काजू
  • 10 बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 4-5 पिस्ता
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • थोड़ा सा केसर



ऐसे बनाएं स्वादिष्ट सेवई

स्टेप 1- सबसे पहले कढ़ाही में घी गर्म करें और उसमें सेवई को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
स्टेप 2- अब दूसरे पैन में दूध उबालें और उसमें भुनी हुई सेवई डाल दें। मध्यम आंच पर 7-8 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 3- जब सेवई नरम हो जाए तो इसमें चीनी मिलाएं।
स्टेप 4- इसके बाद इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
स्टेप 5- अब ऊपर से काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता डालें।
स्टेप 6- 2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

गर्मागर्म या ठंडी, दोनों तरह से यह सेवई बेहद स्वादिष्ट लगती है।


सेवई स्वादिष्ट बनाने के टिप्स

  • अगर आप चाहें तो इसमें खोया या कंडेंस्ड मिल्क डालकर स्वाद को और रिच बना सकते हैं।
  • मीठी और मलाईदार सेवई बच्चों की फेवरेट डिश बन सकती है। 
  • आप चाहें तो इसमें चॉकलेट चिप्स या टूटी-फ्रूटी डालकर इसे फ्यूजन टच भी दे सकते हैं।
  • हेल्दी विकल्प चाहते हैं तो चीनी की जगह गुड़ या शहद का इस्तेमाल करें।
  • फुल क्रीम दूध की जगह टोंड मिल्क भी लिया जा सकता है।
  • ड्राई फ्रूट्स ज्यादा डालने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें