फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स के बाद सबसे खतरनाक है ये संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरीका के आला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर टॉमस फ्रीडेन का कहना है कि पश्चिम अफ्रीका में फैले इबोला वायरस का संक्रमण एचआईवी संक्रमण के बाद सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


अमरीका के सेंटर फॉर डिज़ीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक डॉक्टर फ्रीडेन के मुताबिक इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बहुत तेज़ी से काम करने की ज़रूरत है ताकि ये बीमारी अगली एड्स न बनने पाए।
विज्ञापन


डॉक्टर फ्रीडेन इस समस्या से निपटने के लिए विश्व बैंक फोरम की एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इस बीमारी से अब तक 3860 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें ज़्यादातर पश्चिम अफ्रीका के ही लोग हैं। मरने वालों में दो सौ स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को एक अस्पताल में लाइबेरिया के एक डॉक्टर की मौत हो गई।

इस हफ़्ते की शुरुआत में स्पेन की एक नर्स भी इबोला वायरस से संक्रमित हो गई थी और पश्चिम अफ्रीका के बाहर ये इसके संक्रमण का पहला मामला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें