फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा सा उपाय और दूर हो सकती है दिन भर की थकान

Wed, 08 May 2013 12:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर रोजमर्रा की भागदौड़ के बाद आप अपनी थकान और तनाव मिटाने के लिए मशक्कत करते हैं, तो थोड़ी सी डार्क चॉकलेट आपकी बड़ी मदद कर सकती है।
विज्ञापन


एक अध्ययन में पाया गया है कि डॉर्क चॉकलेट खाने वाले लोग बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा खुश और सुकून भरा वक्त बिताते हैं।

दरअसल डार्क चॉकलेट में इस्तेमाल होने वाला पॉलीफिनल, वही पदार्थ है जो साग-सब्जी में पाया जाता है। पॉलीफिनल तनाव दूर करने में बहुत मददगार होता है।

यह महत्वपूर्ण पदार्थ है क्योंकि तनाव ही वह बड़ी समस्या है जो कई और गंभीर बीमारियों का कारण बनती हैं।

इस स्टडी के मुख्य ऑस्ट्रेलियन लेखक मैथ्यू पेस का कहाना है कि, "अक्सर मूड ठीक करने के लिए चॉकलेट खाने की सलाह दी जाती है।"

उन्होंने कहा कि शायद यह पहला मौका है जब वैज्ञानिक रूप से इस बात को सिद्ध भी किया गया है।

इस अध्ययन में 72 स्वस्थ लोगों के साथ प्रयोग किया गया। 40 से 60 साल की उम्र वाले इन लोगों को 30 दिन तक अलग-अलग मात्रा में कोको पॉलिफनल यानी डार्क चाकलेट दी गई।
विज्ञापन


परिणाम में पाया गया कि जिन लोगों ने रोज के खानपान के साथ 500 मिलीग्राम डार्कचॉकलेट का सेवन किया है वे लोग बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा शांत, राहत से भरे और खुश रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें