फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों से भी छीला जा सकता है आम, जानिए आम को छीलने का सही तरीका

Tue, 02 Jun 2020 09:22 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आम बाजार में आना शुरू हो गया है। गर्मियों के इस मौसम में लगभग सभी लोग इस बात का इंतजार करते हैं कि बाजार में आम कब आए। आम बेहद ही स्वादिष्ट होता है और अममून सभी लोगों को पसंद भी होता है। इस फल को सभी फलों का राजा भी कहा जाता है। आमतौर पर देखा जाता है कि इस फल को छीलते वक्त काफी मात्रा में वेस्टेज होती है या छीलने के बाद भी छीलका आम में ही लगा रह जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आम को छीलने के तरीके
  • आज हम आपको आम छीलने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जिससे वेस्टेज भी नहीं होगी और आपके मुंह का स्वाद भी नहीं बिगड़ेगा। हम आपको आम को छीलने के तीन तरीके बताएंगे। इन तरीको से आप आसानी से आम को छील पाएंगे...

 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • हाथों से छीलें आम..
आप अपने हाथों से आसानी से आम को छील सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी विधि...
  • इस विधि से सिर्फ मुलायम आम को ही छीला जा सकता है। 
  • एक कटिंग बोर्ड में आम को रखें और उसको स्टेम से पकड़े।
  • अब आम की स्टेम से इसे छीलना शुरू करें।
  • इस विधि से दो से तीन बार में आप आसानी से आम को छील सकते हैं।
  • इसके बाद आम को चाकू से काट लें।

 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • ग्लास की मदद से भी छील सकते हैं आम...
आप आम को कांच के ग्लास की मदद से भी छील सकते हैं।
  • ग्लास से आम को छीलने से पहले ये देख लें कि आम मुलायम तो नहीं। मुलायम आम को ग्लास से छीलना थोड़ा मुश्किल है। ग्लास की मदद से सख्त आम को ही छीलें।  
  • सबसे पहले आम को दो भागों में छिलका सहित काट लें।
  • इसके बाद आम को ग्लास में पीले भाग की ओर से एक सिरे से स्कूप करते हुए छिलके को अलग कर दें। 
  • ऐसा करने से छीलका आसानी से निकल जाएगा और आप अब चाकू से काट कर आम को खा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • चाकू की मदद से छीलें आम

अगर आम थोड़ा हार्ड है और गला हुआ नहीं है तो आप आसानी से इसे चाकू की मदद से छील सकते हैं। 
  • कटिंग बोर्ड में आम को उसकी स्टेम से पकड़कर रखें।
  • इसके बाद चाकू की सहायता से फ्री हैंड से आम को एक सिरे से दूसरे सिरे तक छीलना शुरू कर दें।
  • आम को जोर लगाकर न छीलें क्योंकि जोर लगाकर छीलने से आम का कुछ भाग छीलके साथ ही कट जाएगा। 
  • इस विधि से आप आसानी से चाकू की मदद से आम छील सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें