फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्राटे से छुटकारा चाहिए तो आजमाएं ये आसान उपाय

Wed, 28 Aug 2013 07:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या सोते वक्त आपको अपने खर्राटों के कारण कई बार शर्मिंदगी उठानी पड़ती है? अगर आप लाख कोशिशों के बाद भी खर्राटे से छुटकारा नहीं पा सके हैं तो आप इसका आसान और कारगर उपाय जरूर जानना चाहेंगे।
विज्ञापन


एक्सटर यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार, प्रतिदिन 20 मिनट तक गाना गाने से खर्राटों की समस्या में आराम पाया जा सकता है। शोध के दौरान प्रतिदिन 20 मिनट तक गाने का अभ्यास करने वाले प्रतिभागियों के खर्राटे की समस्या में 15 प्रतिशत तक कमी हुई।

खर्राटों से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 आसान व्यायाम

शोधकर्ता मैककोलम हिल्टन बताते हैं, ''अक्सर गले और नाक की नली में ऑक्सीजन पास होने में दिक्कत की वजह से लोगों को खर्राटे की समस्या होती है। शोध में हमने पाया कि गाने के दौरान गले की मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं जिससे सांस लेते वक्त कोई रुकावट नहीं होती है और खर्राटे कम होने लगते हैं।''
विज्ञापन


इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह भी पाया है कि गाना ऐसा व्यायाम हो सकता है जो न सिर्फ खर्राटे में आराम दिलाता है बल्कि अनिद्रा, हाइपरटेंशन, स्ट्रोक और दिल के रोगों में भी आराम पहुंचाता है।
विज्ञापन


अब अगर आपको नहाते वक्त या खाली समय में गाना गाने से कोई रोकता है तो आपके लिए गाना गाने का इससे सेहतमंद बहाना क्या हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें