सामग्री
-दो किलो दूध
दो किलो दूध में से एक किलो दूध को एक कड़ाही में डालकर उबाल लें। बाकी बचे एक किलो दूध को अलग बर्तन में रखकर उबालें। रस मलाई के लिए छेना बनाने के लिए एक बरतन में रखे दूध में नींबू का रस डालें और लगातार चलाते रहें, जब तक दूध अच्छे से फट न जाए। जब दूध पूरी तरह फट जाए, तब उस छेना को सूती कपड़े में रखकर साफ पानी डालकर छान लें, जिससे नींबू का खट्टापन निकल जाए।
छेना से पूरा पानी निकालकर उसे एक प्लेट में रख लें और कम से कम 10 मिनट तक लगातार मसलते रहें। जब छेना एकदम मुलायम हो जाए, तो उसकी छोटी-छोटी गोलियां चपटे आकार में बनाकर रख दें। अब एक बर्तन में पानी और दो कप चीनी डालकर उबाल लें। जब चीनी घुल जाए, तो उसमें छेना की गोलियों को डालें और ढककर रख दें।