फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर पर नान खटाई बनाना बेहद आसान, ये रही रेसिपी

Mon, 06 Aug 2018 09:51 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
nankhatai
बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी को नानखताई खाना बहुत पसन्द आता है। बाजार से खरीदकर तो नानखताई आपने बहुत बार खाई होगी, पर क्या आप जानते हैं कि आप इसे घर पर ही बहुत आसान तरीके से बना सकते हैं। आइये जानते हैं नानखताई बनाने की आसान रेसिपी...

सामग्री
मैदा - 1 कप 
बेसन - 2 चम्मच
चीनी - 125 ग्राम
घी - ½ कप से थोड़ा सा ज्यादा
सूजी - 2 चम्मच
बेकिंग पाउडर - 1 चम्मच
इलायची पाउडर  - ½ चम्मच
पिस्ते - 5-6 बारीक पीसे हुए
नमक - ½ किलो 
विज्ञापन

2 of 3
nan khatai
नान खटाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, सूजी और बेसन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब एक और बाउल में देशी घी में चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। पेस्ट को अच्छे से तब तक फैंटिए जब तक की वो अच्छे से फूला हुआ और गाढा़ होकर एक जैसा ना हो जाए। पेस्ट के फूलने पर उसमें बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें पहले बाउल में से मैदा सूजी और बेसन का पेस्ट को मिक्स कर दें। पेस्ट को हाथ से आटे के जैसा हल्का सा गूंथ कर तैयार कर लीजिए। 

अब कुकर को गैस पर गरम होने के लिए रखें। कुकर में नमक की परत बिछा दीजिए। अब इस पर एक जाली स्टैंड रख दीजिए। कुकर को ढक कर गरम होने के लिए छोड़ दीजिए। एक ऐसी प्लेट लें जो कुकर में आसानी से आ जाए। प्लेट पर घी लगाकर उसे चिकना कर लीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
nan khatai
अब थोडा़ सा मिश्रण लेकर हथेली की सहायता से गोल आकार देकर हल्का सा चपटा कर लीजिए। अब आप सारी नानखताई को घी लगी प्लेट में रख दीजिए। सभी नानखताई पर चाकू से क्रास का निशान बनाएं। अब इन पर पिस्ता का छिड़काव कीजिए। अब इस प्लेट को जाली स्टैंड पर रख दीजिए। कुकर को ढक कर मध्यम आंच पर 10 मिनिट के लिए नान खटाई को बेक होने दीजिए। कुछ देर बाद नान खटाई को चैक कीजिए। जब अच्छे से सिक जाएं तो आपकी नानखताई बनकर तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें