Mithai banane ka Tarika: त्योहार आते ही बाजार में मिठाइयों की दुकानें सज जाती हैं और तरह-तरह की मिठाइयों की वैरायटी नजर आने लगती है। लेकिन अधिकतर दुकानदार त्योहार की मिठाइयां पहले से तैयार कर लेते हैं, इसलिए वे ताजी नहीं होतीं। साथ ही बाजार की मिठाइयों में मिलावट की संभावना अधिक होती है।
बाजार की मिलावटी और बासी मिठाइयां खरीदने से पहले एक बार घर पर बनी मिठाई जरूर ट्राई करें। हालांकि लोगों को लगता है कि घर पर मिठाई बनाना मुश्किल होता है और ज्यादा सामग्री की आवश्यकता होती है। पर ऐसा नहीं है, घर पर मिठाई बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता और मिठास भी आप अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं।
रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का त्योहार करीब है। इस बार परिवार के लिए कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो यह आसान मिठाई रेसिपी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी।
खास बात यह है कि इस मिठाई का स्वाद इतना शानदार होगा कि घर आए मेहमान भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। तो इस त्योहार बाजार की मिठाई भूल जाइए और घर पर ही स्वादिष्ट मिठाई बनाकर सबका दिल जीत लीजिए।
सामग्री
बनाने का तरीका
स्टेप 1- सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें।
स्टेप 2- इसमें दूध और मिल्क पाउडर डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाएं।
स्टेप 3- मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 4- इलायची पाउडर डालकर तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण कड़ाही छोड़ने न लगे।
स्टेप 5- गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
स्टेप 6- हाथों पर हल्का घी लगाकर मिश्रण से मनपसंद आकार की मिठाई तैयार करें।
स्टेप 7- ऊपर से बादाम-पिस्ता और केसर से सजाएं।
स्टेप 8- कुछ देर सेट होने दें और फिर सर्व करें।
खास टिप: मिठाई को ज्यादा देर तेज आंच पर न पकाएं, वरना यह सख्त हो सकती है। धीमी आंच पर पकाने से मिठाई नरम और स्वादिष्ट बनेगी।