फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे को बनाएं फन डे चाइनीस चिल्ली पनीर के साथ

Sun, 25 Nov 2018 08:24 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
फूड - फोटो : file photo
विज्ञापन

बच्चों को चाइनीज फूड खाना बेहद पसंद होता है। फिर चाहे बात मोमोज खाने की हो या चाइनीज मंचूरियन और चिल्ली पनीर की। भारत में चाइनीज खाने इस तरह से लोगों के मन में बस गया है कि ये याद रखना मुश्किल हो गया कि यह वाकई भारतीय नहीं चाइनीज फूड है। लोग इंडियन मसालों का तड़का लगाकर भी कई बार चाइनीज खाना पकाने लगते हैं लेकिन असली चाइनीस फूड का स्वाद बिल्कुल अलग होता है। अगर आप चाइनीस स्टाइल में चिल्ली पनीर का स्वाद लेना चाहती हैं तो इस संडे आप अपने घर पर भी इस रेसिपी के साथ टेस्टी चिल्ली पनीर बना सकती हैं।  

विज्ञापन

फूड - फोटो : file photo
चाइनीस चिल्ली पनीर बनाने के लिए सामग्री
पनीर - 300 ग्राम
ग्रीन कैप्सकम - 1 (छोटे चकोर टुकड़ों में काट लें)
रैड कैप्सकम - 1 ( छोटे चकोर टुकड़ों में काट लें )
कार्न फ्लोर - 3-4 चम्मच
टमाटो सॉस - 1/4 कप
ओलिव ऑइल - 1/4 कप
सिरका - 1 -2 छोटे चम्मच
सोया सॉस - 1-2 छोटे चम्मच
चिल्ली सॉस - 1-2 छोटे चम्मच
हरी मिर्च - 2-3 ( छोटी छोटी काटी हुई)
अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
नमक - आधा छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स -1/4 छोटा चम्मच
अजीनो मोटो - 1- 2 चुटकी
पोदीना के पत्ते - 10 -12

food - फोटो : file photo
चिल्ली पनीर बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें।अब एक प्लेट लें और उसमें आधा कार्न फ्लोर लेकर पनीर के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में लपेट लें।नानस्टिक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैला दें, तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़े कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट-पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक लें।

अब बचा हुआ तेल कढ़ाई में डालिये, गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनिये, ग्रीन कैप्सकम डालकर, 1 मिनिट भूनिये. रैड कैप्सकम डालकर और 1 मिनिट भूनिये, और अब भुने हुये पनीर के टुकड़े, टमाटो सास, सोया सास, चिल्ली सास, सिरका, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च, अजीनोमोटो और नमक डालकर सारी चीजों को धीमी गैस पर ही मिक्स अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये।

बचे हुये कार्न फ्लोर को 1/4 कप में पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और चिल्ली पनीर में डालकर मिलाइये, चिल्ली पनीर को 1 मिनिट चमचे चलाते हुये पका लीजिये, पोदीना के पत्ते मोटे मोटे तोड़ कर डाल कर मिला दें।गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार है, चिल्ली पनीर के साथ नूडल्स बनाकर परोसिये और खाइये।
 
विज्ञापन

- फोटो : file photo
कुकिंग टिप्स-
अगर आप प्याज लहसन वाला चिल्ली पनीर बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज पतला पतला काट लें, 4 लहसन की कली छोटी काट लें, तेल गरम होने के बाद, अदरक और हरी मिर्च डालने से पहले लहसन डालें हल्का सा भूनें, प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, अब उसमें अदरक हरी मिर्च और सारे मसाले डालते हुये चिल्ली पनीर बनाकर परोसें और खायें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें