फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेक बनाकर तो बहुत पिया होगा इस हफ्ते ट्राई करें 'केले की बर्फी', हर कोई पूछेगा रेसिपी

Wed, 07 Aug 2019 09:04 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
banana barfi - फोटो : instagram
विज्ञापन

आज तक आपने बहुत सारी मिठाइयां बनाई घर पर बनाई होंगी, लेकिन आज जिस रेसिपी के बारे में हम बताने जा रहे हैं उसके बारे में शायद आप सुन भी पहली बार रहे होंगे। आज तक आपने केले का शेक बनाया होगा या फिर इसे किसी डिश में एड किया होगा, लेकिन आज हम आपको बताएंगे केले की बर्फी की रेसिपी...

विज्ञापन

केला
सामग्री
4-5 पके हुए बड़े केले
2 बड़े टेबल स्पून घी
1 1/2 कप दूध
1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
1 कप चीनी
1/4 टेबल स्पून इलायची पाउडर
1/2 कप अखरोट
2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम और अखरोट
विज्ञापन

banana barfi - फोटो : instagram
केले की बर्फी बनाने की विधि

-सबसे पहले केले को छीलकर अच्छे से मैश कर लें।
-अब एक गहरे पैन में मैश केले में दूध मिलाएं और इसे गैस पर मध्यम आंच पर पकने के लिए रखें। 
-जब सारा दूध सूख जाए तो गैस बंद कर दें।
-अब एक दूसरे पैन में घी डालें और गर्म होने दें। इसमें केले और दूध का मिश्रण डालें और लगातार चलाते हुए फ्राई करें।
-मिश्रण ब्राउन हो जाए तो उसमें चीनी, अखरोट की गिरी, कद्दूकस करा हुआ नारियल और इलाइची पाउडर डालें और सूखने तक चलाते रहे।
-एक प्लेट में घी लगाएं। इस प्लेट में केले के इस मिश्रण को डालें और फैला दें।
-अखरोट और बादाम से सजाएं। दो घंटे बाद इसे बर्फी के आकार में काट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें