फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में लाना है बदलाव और खाना है कुछ नया, घर पर ऐसे बनाएं 'आमचूरी दम की भिंडी'

Mon, 01 Jul 2019 06:36 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौसम में सस्ती भिंडी नहीं खाई तो क्या खाया। कई लोग बड़े चाव से भिंडी खाते हैं। लेकिन रेसिपी में मामले में जिन लोगों का हाथ ढीला है उनके लिए आज भिंडी की बेहतरीन रेसिपी हम बताने जा रहे हैं। तो फटाफट नोट कर लें और जरूर ट्राई करें। 
विज्ञापन
Trending Videos

अमचूरी दम की भिंडी की सामग्री (शेफ सुरजन सिंह)
200 ग्राम भिंडी
2 टेबल स्पून कनोला तेल
1/2 टी स्पून जीरा
2 प्याज, कटा हुआ
2 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टेबल स्पून आमचूर
¼ टी स्पून हल्दी पाउडर
साबुत धनिया (क्रशड )
1 टी स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ
1/2 कप दही
स्वादानुसार नमक
विज्ञापन

अमचूरी दम की भिंडी बनाने की विधि
-भिंडी को धोकर दोनों तरफ से किनारे काट लें और बीच में से कट लगाकर एक तरफ रख दें।
-पैन में कनोला तेल को गर्म करें, इसमें जीरा डाले। इसके बाद प्याज, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी और दही डालें और इसे लगातार चलाएं।
-इसमें आमचूर पाउडर और हरा धनिया डालें। इसे ठंडा होने दें।
-भिंडी को इस मसाले के साथ मिलाएं और या इडली स्टिमर में भी 8 से 10 मिनट के लिए स्टीम करें।
-इसे गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें