फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों का सफेद कोट कहीं आपको न दे कोई रोग

Tue, 28 Jan 2014 11:22 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों का सफेद कोट अब ज्यादा दिन उनके साथ नहीं रहेगा! दिन भर यह सफेद कोट पहनकर एक डॉक्टर न जाने कितने मरीजों के संपर्क में आता है।
विज्ञापन


इसकी के साथ यह सफेद कोट कई सारे इंफेक्श फैलाने का भी एक जरिया बन जाता है। इन इंफेक्शंस को कम करने के लिए सफेद कोट को बदलने पर जोर दिया जा रहा है।

यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का मेडिकल सेंटर में इंफेक्शियस डिसीज के प्रमुख मार्क रूप कहते हैं सफेद कोट नेकटाइ और यहां तक कलाई पर बांधे जाने वाली घड़ी भी संक्रमण का कारण बन सकती है।
विज्ञापन


इंफेक्श कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन सोसाइटी फॉर हेल्थकेयर एपिडेनियोलॉजी ऑफ अमेरिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रूप की मानें तो बेशक अभी यह शत प्रतिशत प्रमाणित नहीं है कि डॉक्टरों की यह ड्रेस इंफेक्शन फैलाने के लिए कितनी जिम्मेदार है। मगर हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की वेशभूषा और संक्रमण फैलने के इस खतरे पर एक बार विचार किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


मार्क यह भी कहते हैं प्रोफेशनलिज्म पारंपरिक सफेद कोट पहनने पर निर्भर नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें