फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी डाइट से फिट रहेगा लिवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलती जीवनशैली और खान-पान की गड़बड़ी से आजकल लिवर से संबंधित बीमारियां उम्र के किसी भी पड़ाव पर हम पर भारी पड़ सकती हैं। लिवर सिरोसिस, पीलिया, हेपेटाइटिस और न जाने क्या-क्या। लेकिन अगर हम अपने खान-पान और जीवनशैली पर थोड़ा सा ध्यान दें तो इन बीमारियों को खुद से कोसो दूर रख सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें तो आप अपने लिवर को पूरी तरह फिट रखेंगे और इन बीमारियों से दूर रहेंगे।
विज्ञापन


लहसुन
लहसुन के दो जवे भी अगर आप रोज सुबह नियम से लेते हैं तो आपका पाचन बिल्कुल सही रहेगा। यह लिवर के एन्जाइम्स को सक्रिय करता है और शरीर से टॉक्सिन्स अलग करता है। इसके अलावा, इसमें एलिसिन और सेनेलियम नामक दो पदार्थ होते हैं जो लिवर को साफ रखते हैं।



मौसमी
मौसमी में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स बहुत अधिक मात्रा में होते हैं जो लिवर में टॉक्सिन हटाने वाले एन्जाइम्स को बनाने में मदद करते हैं और कार्सिनोजेन्स नामक टॉक्सिन्स हटाते हैं।
विज्ञापन


गाजर और चुकंदर
इन दोनों सब्जियों में प्लैवोनॉयड और बेटा-कैरोटीन नामक तत्व होते हैं जो लिवर को अधिक सक्रिय बनाते हैं।

ग्रीन टी
ग्रीन टी तरोताजा होने के लिए एक अच्छा विकल्प तो है ही, साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स लिवर के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

हरी पत्ती वाली सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे साग, बंदगोभी आदि भी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इनमें क्लोरोफिल की मात्रा अधिक होती है जो रक्त को साफ करने में मददगार है। इसके अलावा ये कई रसायनों और पेस्टीसाइड को शरीर से हटाकर रक्त को शुद्ध करती हैं।

हल्दी
भोजन में हल्दी का सेवन इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ-साथ लिवर के टॉक्सिन्स हटाने की भी क्षमता है। यह शरीर से कार्सिनोजेंस नामट टॉक्सिन को भी हटाती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें