फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीजों को कर लें अपने डाइट प्लान में शामिल, कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज 

Wed, 29 Apr 2020 08:57 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना जरूरी होता है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए बेहतर डाइट प्लान का होना आवश्यक है। आज, हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अगर आप अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेंगे तो आपको निश्चित ही लाभ होगा...
 
विज्ञापन

2 of 7
मेथी
  • मेथी में फाइबर ग्लैक्टोमेनन पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। डायबीटीज को नियंत्रण में रखने के लिए दाने या साग के रूप में मेथी का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
सेब
  • सेब में क्वेरसेटिन नामक तत्व पाया जाता है, जो डायबिटीज के खतरे को 20 प्रतिशत तक कम करता है। सेब के सेवन के और भी कई फायदे होते हैं। 
 

4 of 7
ग्रीन टी
  • ग्रीन टी डायबिटीज में फायदेमंद होती है। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Pixabay
कद्दू 
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए कद्दू का सेवन लाभकारी होता है। इसके सेवन से डायबिटीज में आराम मिलता है। एक शोध के अनुसार डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए कद्दू का सेवन किया जा सकता है।


 
विज्ञापन

6 of 7
दही 
  • दही का सेवन करने से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है जो हेल्दी ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद होता है। फ्लेवर्ड दही का सेवन डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ड्राई फ्रूट्स 
  •  ड्राई फ्रूट्स में ब्लड शुगर लेवल को कम करने का गुण पाया जाता है।  पिस्ता, अखरोट, काजू, ब्राजील नट्स, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स के सेवन से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। रोज ड्राई  फ्रूट्स के सेवन से स्वास्थ्य ठीक रहता है। बादाम के सेवन से शरीर में एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) घटता है। एक शोध के अनुसार बादाम के सेवन से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें