फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी खाई है शकरकंद की बर्फी, कभी नहीं भूलेंगे ऐसा स्वाद

Tue, 18 Dec 2018 12:30 PM IST
मंजू ममगाईं संतोष राणा, शेफ
विज्ञापन
शकरकंद ब्लड शुगर को कंट्रोल करके रखती है - फोटो : file photo
विज्ञापन
शकरकंद काफी पौष्टिक सब्जी होती है, जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करके रखती है। अगर अब तक आप सिर्फ इससे बनी चाट खाते आएं हैं तो एक बार इससे बनी बर्फी भी खाकर देखिए। यकीन मानिए खोए की बर्फी को भूल जाएंगे। 
विज्ञापन


सामग्री

शकरकंद- 250 ग्राम (छोटे- दो पीस) 
खोया/मावा- 25० ग्राम 
चीनी- 250 ग्राम
देशी घी- 50 ग्राम 
केसर- एक चुटकी 
चिरौंजी- 2० ग्राम
किशमिश- 20 ग्राम
उबला हुआ दूध- आधा कप

विधि
शकरकंद को आधा लीटर पानी में डालकर पकाएं। गलने पर पानी से निकालकर छील लें एवं कद्दूकस कर लें। दूध में केसर को डालकर रखें। किशमिश को छोटा-छोटा काटकर रख लें। एक कड़ाही में देशी घी गर्म करें एवं शकरकंद को डालकर हल्की आंच पर दस मिनट भूनें। फिर किशमिश एवं चिरौंजी डालें, साथ ही खोया एवं चीनी को डालकर हल्की आंच पर भूनती रहें। जब चीनी घुल जाए, तब दूध डालकर पकाएं।
विज्ञापन

मिश्रण के गाढ़ा होने पर एक प्लेट में डालकर फैलाएं और ठंडा होने पर टुकड़ों में काटकर परोसें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें