फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dal Khichdi Recipe: इस आसान तरीके से बनाएं दाल खिचड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Tue, 05 Dec 2023 04:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

खिचड़ी का नाम सुनते ही घर पर बच्चे और कई बड़े लोग भी नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। खिचड़ी एक ऐसी डिश है, जिसे कोई भी आसानी से बना सकता है। सिर्फ दाल चावल और कुछ मसालों को डालकर कुकर में बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
dal khichdi recipe in hindi - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dal Khichdi Recipe: खिचड़ी का नाम सुनते ही घर पर बच्चे और कई बड़े लोग भी नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। खिचड़ी एक ऐसी डिश है, जिसे कोई भी आसानी से बना सकता है। सिर्फ दाल चावल और कुछ मसालों को डालकर कुकर में बनाया जा सकता है। इसका स्वाद तो लाजवाब होता ही है। इसके साथ ही सेहत के लिए गुणकारी भी मानी जाती है। सर्दियों के मौसम में कुछ सब्जियां और मटर मिलाकर आप दाल खिचड़ी का स्वाद दोगुना कर सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रिक्स और टिप्स भी बताएंगे, जिससे आप खिचड़ी के स्वाद को बढ़ा सकते हैं। इस खिचड़ी को हर कोई खाएगा और तारीफ करेगा। 

विज्ञापन


दाल खिचड़ी सामग्री

चावल-1 कप 
मूंग दाल- 1/2 कप 
तूर/अरहर दाल- 1/2 कप 
हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
नमक स्वादअनुसार 
जीरा- 1 छोटा चम्मच 
हींग- 1/4 छोटी चम्मच 
तेज पत्ता-1 
दालचीनी- 1 इंच 
काली इलायची- 1 
हरी इलायची- 1 
लौंग- 3 
काली मिर्च- 4 
हरी मिर्च- 2 से 3 
पिसा हुआ अदरक और लहसुन- 1 बड़ा चम्मच 
प्याज- 3/4 कप ट
माटर- 1/2 कप 
हरे मटर- 1/2 कप 
लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच 
धनिया पाउडर-1/2 छोटा चम्मच 
जीरा पाउडर-1/2 छोटा चम्मच 
गरम मसाला-1/2 छोटा चम्मच 
धनिए के पत्ते 

कैसे बनाएं दाल खिचड़ी

सबसे पहले सभी सामग्री, दाल और चावल को पानी से अच्छे से धो लें। अब इसके बाद सभी चीजों को सभी चीजों और दो ग्लास पानी के साथ डाल दें। इसके बाद स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच हल्दी डालकर मिक्स कर दें। अब कुकर का ढक्कन बंद कर दें और मीडियम फ्लेम पर 5-6 सीटी आने तक पकाएं।

इसके बाद आप गैस बंद कर दें और कुकर के प्रेशर को निकाल दें। तब तक आप खिचड़ी का तड़का तैयार कर लें। एक पैन में  4 चम्मच तेल गर्म करें। फिर इसमें  जीरा, हींग, तेजपत्ता, 2 इंच दाल चीनी, साबुत काली मिर्च, लौंग, हरी मिर्च, बड़ी इलायची, साबुत काली मिर्च डाल दें। इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च डालें। 
विज्ञापन


मिश्रण के पकने पर पैन में करी पत्ता और प्याज डालकर पकाएं। प्याज रंग बदलने के बाद  मटर और टमाटर डालकर अच्छे से मिला लें और दो मिनट तक पकाएं। इसके बाद पैन में नमक भी मिला दें और पैन का ढक्कन लगा दें। 5-6 मिनट तक मिश्रण को पकने दें और फिर इसमें मसालों को मिला दें।
 
मसालों को थोड़ा भून लें और इसके बाद इसमें उबली हुई खिचड़ी डालकर चला दें फिर इसमें थोड़ा सा गर्म पानी डाल दें और गैस को धीमें कर दें। 5-6 मिनट तक ढक्कन लगाकर पकने दें। ऊपर से घी डाल दें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें