शाम होती नहीं कि दिल करता है चाय के साथ कुछ मजेदार सा खाने को मिल जाए। आज हम आपको दही सैंडविच की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप हल्की भूख लगने पर बना सकते हैं या फिर घर में अचानक मेहमान आ जाए तो भी इसे झटपट तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं यम्मी दही सैंडविच बनाने का आसान तरीका
दही
सामग्री
-ब्रेड (4 पीस)
-दही छना हुआ (1/4 कप)
-प्याज (2 बड़े) कटे
-टमाटर (2 बड़े) कटे
-पत्तागोभी थोड़ी सी कटी हुई
-गाजर थोड़ी सी कटी हुई
-1 कटा हुआ खीरा
-काली मिर्च पाउडर (1/4 चम्मच)
-बूरा (1 चम्मच)
-नमक स्वादानुसार
curd sandwich
- फोटो : instagram
ऐसे बनाएं
एक बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंटकर मसाला मिलाएं। फिर उसमें कटी हुई सब्जियां मिलाकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। वहीं ब्रेड को तिकोने आकार में काटकर उसमें तैयार किया हुआ मिक्सचर डालें और दूसरे ब्रेड के पीस से ढक दें। इसको टमाटर या हरी मिर्च की चटनी के साथ खाएं।