लगातार बैठे रहते हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यह आपके दिल के लिए खतरे की घंटी है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है।
प्रत्येक दिन देर तक बैठे रहने से न सिर्फ दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है, बल्कि लगातार बिना हिले-डुले बैठे रहने से कोरोनरी रक्त वाहिका में कैल्शियम जमा हो सकता है।
अनुसंधानकर्ताओं ने अमेरिका में रह रहे दो हजार वयस्कों की दैनिक शारीरिक गतिविधियों और उनके हार्ट स्कैन के नतीजों के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। बिना सर्जरी के दिल का सीटी स्कैन कर दिल से रक्त संचार करने वाली नलिकाओं में जमे कैल्शियम की मात्रा का पता लगाया जाता है।
शोध में पाया गया कि बैठे रहने से हर घंटे दिल को रक्त संचार करने वाली नलिका में कैल्शियम जमने का खतरा 14 प्रतिशत रहता है।
ऐसे में दिल को होने वाले खतरे को व्यायाम से भी पूरी तरह से दूर नहीं कर सकते। शोध के मुख्य लेखक जैक्लीन कुलिंस्की के अनुसार व्यायाम के जरिए दिल को होने वाली बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। लेकिन, प्रत्येक दिन आप जितनी देर बैठते हैं, उसके अनुपात में दिल की बीमारी के खतरे से बचने के लिए व्यायाम के अलावा भी कई नए उपाय सुझाए गए हैं।