फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भावस्था में कॉफी पीने से घटता है शिशु का वजन

Mon, 25 Feb 2013 05:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपके दिन की शुरुआत बिना कॉफी के होती ही नहीं तो गर्भावस्था के दौरान कॉफी से दूरी तो बना ही लें। हाल में स्वीडन में हुए एक शोध में पाया गया है कि जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान भी बहुत अधिक कॉफी का सेवन करती हैं उनके बच्चों का वजन कम होता है।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रतिदिन 300 मिलीग्राम तक कॉफी के सेवन को स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं माना है लेकिन स्वीडन में हुए इस शोध के नतीजे इस बात को सिरे से खारिज करते हैं। स्वीडन के सल्ग्रेन्सका विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान अगर कोई महिला दिन में 100 ग्राम कैफीन का भी सेवन करती है तो उसके शिशु का 21 से 28 ग्राम वजन घटता है।

गौरतलब है कि किसी भी नवजात बच्चे का आदर्श वजन 3.6 किलोग्राम होता है। शोधकर्ताओं ने यह अंदेशा भी जताया है कि कैफीन के सेवन से न सिर्फ बच्चों के वजन बल्कि उनकी लंबाई पर भी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में उनके पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


तो अगर आप चाहती हैं कि आपके घर में स्वस्थ और सेहतमंद शिशु की किलकारी गूंजे तो गर्भावस्था के दौरान कैफीन वाली ड्रिंक्स की जगह हेल्दी ड्रिंक्स जैसे दूध, जूस, सूप आदि का सेवन करें। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें