फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी और चिप्स खाने का यह नुकसान चौंका देगा आपको

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप नियमित तौर पर कॉफी, चिप्स आदि का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


द यूरोपियन फूड सेफ अथॉरिटी के शोध की मानें कि कॉफी, चिप्स, रोस्टेड स्नैक्स आदि में पाया जाने वाला तत्व एक्रेलमाइड कैंसर का खतरा पैदा कर सकता है।

सेवन कम करने की सलाह

यूरोपियन फूड सेफटी अथॉरिटी के अनुसार, इनमें मौजूद कार्सेनिक तत्व कैंसर का रिस्क कई गुना बढ़ा देता है इसलिए इनका सेवन कम से कम करना चाहिए।

शोधकर्ताओं ने पाया कि बच्चे सबसे ज्यादा भुनी और तली चीजों का सेवन करते हैं जिसमें एक्रेलमाइड की अधिकता है, इसलिए बच्चों को इसका नुकसान सबसे अधिक है।

विज्ञापन

इन चीजों में अधिक है रिस्क

शोधकर्ताओं का दावा है कि बहुत अधिक तली चीजें जैसे चिप्स और वैफर, बहुत भुनी और भूरे रंग की चीजें जैसे रोस्टेड स्नैक्स, रोस्टेड ब्रेड और कॉफी आदि के सेवन से कैंसर का रिस्क सबसे अधिक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें