धूम्रपान हर तरह से सेहत का दुश्मन है। लेकिन, एक ताजा शोध के अनुसार प्री-मोनोपॉजल महिलाओं में यह ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन रहा है।
जापान में हुए इस शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि 21 सालों से लगातार धूम्रपान करने वाली प्री-मोनोपॉजल महिलाओं में मौत का खतरा तीन गुना ज्यादा होता है।
वहीं ब्रेस्ट कैंसर से मौत का खतरा 3.4 गुना और भी बढ़ जाता है।