फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट पीने वालें जरूर जानें ये बातें

Fri, 31 May 2013 11:06 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको पता है कि सिगरेट में मौजूद तत्वों का इस्तेमाल कीटनाशक से लेकर चूहे मारने की दवा या क्लीनर बनाने के लिए किया जाता है? सिगरेट पीने को आप अपने शौक की तरह देखते हों या फिर अपनी जरूरत की तरह, अगर इसमें मौजूद केमिकल्स के बारे में जानेंगे तो यकीनन इससे तौबा कर ही लेंगे।
विज्ञापन


आइए जानें, सिगरेट में मौजूद कुछ ऐसे तत्वों के बारे में जिनका इस्तेमाल कहां होता है, यह जानने के बाद तो आप इससे तौबा कर ही लेंगे।

टॉयलेट क्लीनर
सिगरेट या तंबाकू में फ्लेवर के लिए मिलाया जाने वाला तत्व अमोनिया, निकोटिन को गैस में बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल टॉयलेट क्लीनर, हेयर डाइ जैसे तत्वों में इस्तेमाल होता है।

कोयला और पेट्रोल
सिगरेट में पाया जाना वाला तत्व बेनजीन दरअसल, कोयला और पेट्रोलियम से निकलता है और इसे ईंधन में मिलाया जाता है। यह एक कार्सिनोजेनिक तत्व है जिससे ल्यूकेमिया और कैंसर का खतरा सबसे अधिक होता है।
विज्ञापन


शवों का संरक्षण
शवों को कई दिनों तक शवग्रह में सुरक्षित रखने के लिए उन पर फोर्मलडीहाइड नामक लिक्विड का लेप लगाया जाता है जो बहुत जहरीला है। इसका इस्तेमाल भी सिगरेट बनाने में किया जाता है।

नेल पेंट रिमूवर
नेल पेंट रिमूवर में इस्तेमाल होने वाले एसटोन का इस्तेमाल भी सिगरेट में होता है।

कीटनाशक और ड्रग्स
सिगरेट में मौजूद निकोटिन ड्रग्स के अलावा, कीटनाशकों में इस्तेमाल किया जाता है।

जहर
सिगरेट में इस्तेमाल होने वाले आर्सेनिक का इस्तेमाल चूहों को मारने वाले जहर में किया जाता है जबकि हाइड्रोजन सायनाइड का इस्तेमाल गैस चेंबर में इस्तेमाल होने वाली जहरीली गैस के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


बैटरी
सिगरेट में इस्तेमाल होने वाले कैडमियम का इस्तेमाल बैटरी बनाने में किया जाता है।

प्लास्टिक
प्लास्टिक बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल- विनायल क्लोराइड का इस्तेमाल भी फिल्टर्ड सिगरेट में किया जाता है।

इसके अलावा सिगरेट व तंबाकू के भीतर टार, इथाइल फ्लूरेट, कार्बन मोनोऑक्साईड, डीडीटी कई ऐसे तत्वों का इस्तेमाल होता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।

तंबाकू का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है जानने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें