फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च का हलवा भी बन सकता है, विश्वास नहीं होता तो आप भी बनाकर खाएं, ये रही रेसिपी

Fri, 06 Dec 2019 10:14 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
capsicum halwa - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हलवा किसने नहीं खाया होगा! आपने कितने तरह का हलवा खाया है! आटे का, सूजी का, बेसन का, मूंग दाल का, सिंगारे के आटे का, और भी न जाने कितने तरह का हलवा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मिर्च का भी हलवा बनता है। सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन एक बार इसका स्वाद चख लेंगे तो सारा हलवा भूल जाएंगे। तो आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है ये टेस्टी हलवा:

विज्ञापन

capsicum halwa - फोटो : Pixabay
आज हम आपको शिमला मिर्च के हलवे की रेसिपी बता रहे हैं:
सामग्री 
  • 1 शिमला मिर्च 
  • 1 बड़ा चम्मच  घी 
  • 2 कप दूध 
  • 4-5 इलाइची 
  • 8-10 किशमिश 
  • 6-7 बादाम 
  • 3-4 अखरोट
  • चीनी 

विधि
  • सबसे पहले शिमला मिर्च के बीज निकालकर उसे बारीक काट लें। 
  • अब इसे अच्छी पानी से 6-7 बार वॉश कर लें। 
  • शिमला मिर्च की कड़वाहट मिटाने के लिए आप जितनी बारे उसे पानी में वॉश करेंगी उतनी बार उसे अच्छे से निचोड़ें। ऐसा करने से उसकी सारी कड़वाहट निकल जाएगी। 
  • इसके बाद एक पैन को गरम करके उसमें देशी घी डालकर पिसी हुई इलाइची और किशमिश डालें। 
विज्ञापन

capsicum halwa - फोटो : Facebook
  • इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं और इसमें चीनी डालकर 2 मिनट तक पकाएं। 
  • थोड़ी देर बाद इसमें दूध डालकर हलवे को तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए। 
  • इसके बाद हलवे में इलाइची पाउडर डालें और धीमी आंच पर हलवे को पकाएं। 
  • आखिर में हलवे में ड्राय फ्रूट्स डालकर सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें